मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से युवती को भगाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार 07 अक्टूबर को थाना अहरौरा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध लिखित तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर पुलिस ने धारा 363, 366 में मामला दर्ज कर लिया था , पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए लड़की की बरामदगी करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र श्रीराम उर्फ सिरी निवासी कोलना थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया ,