मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से पुलिस ने अवैध पिस्टल, मैगजीन व देशी तमंचा के साथ तीन को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से आज पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को अवैध पिस्टल, मैगजीन, कारतूस व देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थीं, इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोटर साइकिल (UP 67 V 5802) सवार 03 संदिग्ध व्यक्तिय को रोक कर चेकिंग किया, जिसमे 1.प्रियांशु पटेल पुत्र अरूण पटेल निवासी विशेषरपुर थाना नौगढ़ा जनपद चन्दौली, 2. संदीप पटेल पुत्र दिनेश पटेल निवासी बनौरा थाना पनूगंज जनपद सोनभद्र व 3. सतीश पटेल उर्फ सोनू पटेल पुत्र सियाराम सिंह निवासी बनौरा थाना पनूगंज जनपद सोनभद्र उनके पास से एक अवैध 0.32 बोर देशी पिस्टल, दो मैगजीन, दो अवैध तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ , पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,