मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से नाबालिक लड़की को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में बाल अपचारी हिरासत में
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से नाबालिक लड़की को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा , मिली जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा बीते 10 जून को नामजद लोगो के विरूद्ध अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया था , पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 363, 366, 376, 504, 506 में मामला दर्ज कर कार्यवाही कर लिया था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बालअपचारी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया ,