मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में हाइवा ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर एक कि मौत एक घायल
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के घाटमपुर में हाइवा ट्रक और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति कि मौके पर मौत हो गयी तो वही दूसरा घायल हो गया , घटना बीती रात्रि करीब-23.00 बजे थाना की है , मिली जानकारी के अनुसार अहरौरा के घाटमपुर हाइवे पर मोटरसाइकिल सवार विकास कुमार पुत्र राजकुमार उम्र करीब 20 वर्ष व मुन्नालाल पुत्र सोमनाथ उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मदारपुर थाना अहरौरा को हाइवा ट्रक से टक्कर हो गया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया रास्ते में विकास कुमार की मृत्यु हो गयी , बताया गया कि विकास का मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, पुलिस ने हाइवा व मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,