मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीट पीटकर बुझाया
मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के कंचनपुर ग्राम पंचायत पलंगरापुर गांव के सिवान में सोमवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग लग गयी, जिसमे लगभग 6 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई , धुआं उठता देख दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर किसी तरह आग पर काबू पाया , मिली जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से गए बिजली के तार में हुई शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई , फसल जलता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे लोगो ने आग से कुछ दूरी बनाकर गेहूं की फसल को उखाड़ कर पूरा घेरा बना दिए ताकि आग आगे ना बढ़ने पाए , इसके साथ ही लोगों ने पीट-पीट कर आग को बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया , इसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गयी है ,