मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में लूट की घटना व मारपीट मामले में चार गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र में लूट की घटना व मारपीट, गाली गलौच मामले में आज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार आज 10 सितम्बर को थाना अहरौरा पर राहुल सिंह पटेल पुत्र दिलीप सिंह पटेल निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार के द्वारा 09 नामजद कुछ अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध लाठी-डण्डा, कुल्हाड़ी व पत्थर आदि से मारने पीटने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने तथा कार की चाभी व मोबाइल को गायब कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई , जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर धारा 147, 148, 149, 323, 324, 504, 506, 336 पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए प्रभारी उप-निरीक्षक मोती सिंह यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचकर आरोपी 1.छोटेलाल पुत्र शिवधारी चौहान, 2.बृजेश चौहान पुत्र राजकुमार चौहान, 3.गंगादीन उर्फ गगनदीप यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी फुलवरिया हिनौता थाना अहरौरा को गिरफ्तार करते हुए मामले में अन्य एक बाल अपचारी को भी पकड़ लिया , थाना अहरौरा पुलिस द्वारा घटना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 392 बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों जेल भेज दिया , तो वही गिरफ्तार बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेजा ,