मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , मामला थाना अहरौरा पर दर्ज नौ अगस्त का बताया गया , क्षेत्र की एक महिला ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध दुष्कर्म व गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मामला दर्ज कराया था , प्रभारी निरीक्षक अहरौरा अमित कुमार मिश्रा ने आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार अभियुक्त गुड्डू उर्फ बबलू कुमार पुत्र रामअचल निवासी पट्टीकला दुर्गा जी पहाड़ी थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,