मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में पुआल की आग से अलाव ताप रहे दो बच्चे आग की चपेट में आने से झुलसे
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के धुरिया गांव में एक परिवार घर के बाहर ठंड से बचने के लिए पुआल की आग जलाकर अलाव ताप रहे थे, तभी उसी घर के दो बच्चे भी जल रहे पुआल के पास बैठकर आग तापने लगे , अचानक से पुआल की आग ने धधक कर तेज लपट ले लिया, आग ताप रहे दोनो बच्चे आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए , मिली जानकारी के अनुसार घटना थाना अहरौरा क्षेत्र के धुरिया गांव में शनिवार की है, धुरिया ग्राम के रहने वाले राम लोटन के एक पुत्र और एक पुत्री घर के बाहर अलाव से आग ताप रहे थे कि अचानक आग ने विशाल रूप धारण कर लिया, आग की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे वंदना पुत्री राम लोटन उम्र 4 वर्ष और सत्यम पुत्र राम लोटन बुरी तरह से झुलस गए , दोनो बच्चों को आनन फानन में अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मिर्ज़ापुर जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया,