मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में घर मे घुसकर अलग अलग महिला के साथ छेड़खानी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर था अहरौरा क्षेत्र में घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में अलग अलग जगहों से दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा , थाना अहरौरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा स्वयं के साथ घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में शिव कुमार नामक के खिलाफ लिखित तहरीर दिया , अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त शिव कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी चौरहिया गोला थाना आनंदनगर महाराजगंज को गिरफ्तार कर लिया , वही दूसरी ओर थाना अहरौरा क्षेत्र की दूसरी महिला ने भी स्वयं के साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में बाबा उर्फ अन्नू के खिलाफ नामजद लिखित तहरीर दिया , उ0नि0 गिरेन्द्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त बाबा उर्फ अन्नु पुत्र शंकर गुप्ता निवासी बेलखरा थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर लिया , गिरफ्तार दोनो आरोपियो पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही पूरा कर जेल भेज दिया गया ,