मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में एक महिला कि उसके घर में हत्या कर हत्यारे फरार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के अतरौली कला गांव में एक महिला कि उसके ही घर में हत्या कर हत्यारे फरार हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण सहित थाना अहरौरा पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाड हत्यारो तक पहुंचने का प्रयास में जुट गई , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम अतरौली में एक घर के अन्दर एक महिला का शव होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण व थाना अहरौरा पुलिस गयी, मृतका की पहचान सावित्री देवी पत्नी विमल पटेल निवासी अतरौली थाना अहरौरा उम्र करीब-45 वर्ष के रुप में हुई है, मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड जांच कर रही, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, हत्यारो को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है, प्रथम दृष्टया महिला की मृत्यु घर में रखे फर्राटा पंखे से सिर पर प्रहार कर किया जाना प्रतीत हो रहा है, तथा पारिवारिक सम्बन्धों को लेकर विवाद सहित अन्य बिन्दुओं पर गहनता से जांच करायी जा रही है, थाना अहरौरा पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की जा रही है ,