मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर क्रशर प्लांट में बिजली करेंट से युवक की मौत पर नाराज परिजनों ने एसपी आवास का किया घेराव
मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर क्रशर प्लांट में मंगलवार को बिजली की करेंट में आने से युवक की मौत पर कोई कार्यवाही नही होने पर नाराज ग्रामीण और परिजनों ने आज पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचकर आवास का घेराव किया, घेराव कर रहे नाराज ग्रामीण और परिजनों का कहना है कि क्रशर प्लांट मालिक के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है , पुलिस अधीक्षक आवास की घेराव की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंच गई , हम आपको बता दे कि मृतक मजदूर सीताराम पुत्र स्व रामदास थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर ग्राम का रहने वाला थ, जो घर से काम करने ले लिए थाना अहरौरा के सोनपुर क्रशर प्लांट में काम करने के लिए मंगलवार को गया था , बिजली बनाते समय करेंट की चपेट मे आने से घायल हो गया था जिसे थाना अहरौरा पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी , पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही होने पर नाराज ग्रामीण और परिजनों ने आज पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचकर आवास का घेराव किया,