मिर्ज़ापुर अहरौरा एक विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे मड़िहान विधायक
मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के मेहदीपुर स्थित सरदार पटेल जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आज बतौर मुख्यातिथि पहुचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्या , मुख्यातिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , विधायक जी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेहनत से पढ़ें और आगे बढ़े , आप सभी बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य कर रही है , आज प्रदेश में शिक्षा का माहौल है , इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया , इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल , अरुणेश पटेल विद्यालय प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह पटेल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे , विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप पटेल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ,