मिर्ज़ापुर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभागार कक्ष में बैठक कर व्यापारियों की सुनी समस्या
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी त्यौहारो के मद्देनजर जनपद के बैंक प्रबधकों, बैंक मित्रों, सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पम्प मालिकों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर सभी को सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया , उनकी सुरक्षा के साथ ही उनके व्यापार में आनी वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं को प्रत्येक व्यापारी बन्धु से पूछ कर जानकारी लेते हुए सभी समस्याओं को दूर करनें के लिए पुलिस के माध्यम सें हर संभव प्रयास करनें की बात कही , साथ कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी अपने अपने प्रतिष्ठानों व दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगायें , किसी प्रकार के अपराधी या व्यक्ति द्वारा धमकी आदि दी जाती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें , उक्त बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर सहित व्यपार मण्डल नगर अध्यक्ष, जनपद के व्यापारी बन्धु, बैक मित्र व अन्य और लोग मौजूद रहे ,