मिर्ज़ापुर अपर जिलाधिकारी ने तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने आज तहसील सदर के पी०सी०यू० धान क्रय केन्द्र बबुरा का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी आशीष मिश्रा उपस्थित रहे , यहाँ पर कुल 18 किसानों द्वारा सम्पर्क रजिस्टर पर नाम दर्ज कराया गया था , जिसके सापेक्ष 09 किसानों से 531़़-20 कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है , केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि सभी 09 किसानों के भुगतान की कार्यवाही बैंक के माध्यम से की जा रही है , अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समुचित पाई गई , केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित टोकन व्यवस्था के अन्तर्गत पारदर्शी तरीके से खरीद करना सुनिश्चित करें ,