मिर्ज़ापुर अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने कंतित उर्स मेला में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश लाल बाबू यादव ने कंतित उर्स मेला में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम कैम्प का फीता काटकर शुभारम्भ किया , आईजीत कार्यक्रम में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश लाल बाबू यादव मुख्य अतिथि रहे, तो वही शिविर के संयोजक हाजी अमानुल्लाह अन्सारी वरिष्ठ अधिवक्ता मध्यस्थ ने किया, लक्षा संचालक असफाक अहमद ने किया , अपर जनपद न्यायाधीश सचिव डी.एल.एस.ए. लाल बाबू यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है यही बात सूफी सन्त भी कहते थे, और न्याय पालिका भी इसको मानती है, हमे इसका सम्मान और हिफाजत करना चाहिए, कंतित शरीफ में हजरत ख्वाजा इस्माईल चिस्ती के मजार पर गंगा जमुनी तहजीब के सन्देश वाहक रहे ख्वाजा साहेब, उन्होने न्याय एवं मुकदमों के अम्बार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुलह-समझौता के आधार पर मुकदमों का त्वरित निस्तारण कराये इससे किसी भी पक्षकार की हार जीत नहीं होती है, बल्कि सभी पक्षकारो की जीत होती है ,