मिर्ज़ापुर अपनी बुआ के घर मकर संक्रान्ति पर्व पर घूमने आए 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम देवपुरा में स्थित तालाब के किनारे आज कई बच्चे आपस मे खेल रहे थे, उसी दौरान एक 12 वर्षीय बच्चा तालाब में गिर गया , डूबने से उसकी मौत हो गयी , बताया गया कि 12 वर्षीय बालक आदर्श कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी हरदरा थाना कछवां जो अपनी बुआ के घर मकर संक्रान्ति पर्व पर मड़िहान के ग्राम डड़िया में आया हुआ था , पास ही के एक तालाब के किनारे कई बच्चों के साथ खेल रहा था , खेलते समय आदर्श तालाब में गिर गया, तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना मड़िहान पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगो की मदद से बच्चे को तालाब से बाहर निकलवा कर सीएचसी मड़िहान भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा आदर्श को मृत घोषित कर दिया , पुलिस द्वारा मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की गयी,