मिर्ज़ापुर अनुप्रिया पटेल ने कहा मोदी जी के शानदार जीत के लिए हर मतदाता को बूथ तक लाने में कार्यकर्ताओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
मिर्जापुर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल आज शुक्रवार को विधानसभा मड़िहान के विकासखंड राजगढ़ के जौगंढ, सक्तेशगढ़ में एनडीए समन्वय बैठक के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में एक- एक वोट महत्वपूर्ण है, मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की जानदार शानदार और जबरदस्त जीत के लिए हर मतदाता को बूथ तक लाना है और ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता ही कर सकते हैं, अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पिछले 10 सालों में मिर्जापुर ने विकास की एक शानदार यात्रा की है, हमने जनपद के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं, आज जनपद में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है, इंजीनियरिंग कॉलेज बन कर तैयार हो गया है, राजकीय महिला कॉलेज का कार्य शुरू हो गया है, केंद्रीय विद्यालय खुल चुका है, अब जनपद के माता पिता को अपने बच्चों को अन्य शहरों में भेजने की चिंता नहीं है, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकसभा 2024 के इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के रूप में तीसरी बार चुनावी मैदान में हुं, मिशन 80 का लक्ष्य साधने में आपका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है, उन्होंने भाजपा व अपना दल एस के समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को 10 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने की अपील की, तो वही कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं, कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है,