मिर्ज़ापुर अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण ने ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी सेवाओं का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर पहुंचे अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग राज्यमंत्री स्तर डाॅ देवेन्द्र शर्मा कलेक्ट्रेट में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर बाल संरक्षण व मिशन शक्ति के तहत वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी , तो वही आश्रम पद्धति विद्यालय में पहुंचकर वहां पर बच्चों के लिये बने भोजन के गुणवत्ता को परखने के लिये बच्चों के साथ ही खाना खाया तथा शिक्षणरथ बच्चों विद्यालय की व्यवस्थाओं व प्रतिदिन मिलने भोजन व नाश्ता सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की , उसके बाद जिला मंडलीय अस्पताल में पहुँचकर एन0आर0सी0 व ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी सेवाओं आदि को देखा तथा एन0आर0सी0 में भर्ती बच्चों के अभिभावको से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की , अस्पताल में उपस्थित कतिपय लोगो के द्वारा अस्पताल का सीवर खराब होने की शिकायत पर तत्काल सही कराने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को देते हुये कहा कि सीवर व्यवस्था को सही कराया जाय , उसके बाद जेल निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष द्वारा बन्दी महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों से मुलाकात की तथा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, उन्होने कहा कि बेटी-बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कई कार्यक्रम किये जा रहे है , घर में बेटी पैदा होने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 06 किश्तो में उन्हे 15000/- रूपया प्रदान किया जा रहा है , जिससे बेटियो को जन्म से लेकर कालेज की शिक्षा तक सुविधा मुहैया हो सकें , उन्होने कहा कि मिशन शक्ति अन्तर्गत किये जा रहे कार्याे के तहत महिलाओं के स्वाभिमान व सम्मान के लिये सरकार द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रहा है जिससे महिलाये घर से बाहर स्वाभिमान के साथ निकल सकती हैं , बच्चों को ड्रग व मादक पदार्थो से दूर रहने व बचाने के दृष्टिगत ड्रग व आबकारी की दुकानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाया जायेगा , जिससे कोई भी बच्चा ड्रग की दुकान से नशीली दवा अथवा 21 वर्ष के कम उम्र के बच्चों किसी शराब की दुकान से शराब न ले सकें ,