मिर्ज़ापुर अदलहाट नरायनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत पुलिस पहचान में लगी
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के चौकी नरायनपुर ग्राम बरईपुर के ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी , पुलिस युवक की पहचान की कोशिश कर रही है , मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक युवक की उम्र करीब-24 वर्ष प्रतीत हो रही है, जो सफेद रंग का फुल पैंट एवं मटमैले रंग का टी-शर्ट धारण किया हुआ है , थाना अदलहाट चौकी नारायणपुर ग्राम बरईपुर के पास डॉउन रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मृत्यु हो गयी, सूचना मिलने पर थाना अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त का प्रयास कराते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,