मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र से पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र से पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , मिली जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट पर 04 जुलाई को अजित कुमार सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी कैलहट थाना अदलहाट द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी बहन को दहेज की मांग को लेकर हत्या के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर धारा 85, 80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर लिया गया था, पुलिस द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी अनूप कुमार सिंह पुत्र गौरीशंकर निवासी अदलहाट को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजा ,