मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार अदलहाट क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर धारा 363, 366, 504, 506 भादवि पंजीकृत कर लिया गया था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर उप निरीक्षक जयदीप सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर अभियुक्त रोहित पुत्र दशरथ निवासी रैपुरिया थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा दिया ,