मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में सौ रुपये की विवाद में लाठी से पीटकर एक व्यक्ति कि हत्या
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के भोरमार माफी गांव में बीते सोमवार की देर रात्री दो बच्चो के बीच सौ रुपये को लेकर विवाद हो गया , बच्चो के बीच सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में दोनो बच्चो के बड़ो में विवाद शुरू हो गया एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी से उसके सर पर वार कर घायल कर दिया गया इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गयी , मिर्जापुर जनपद के थाना अदलहाट क्षेत्र के भोरमार माफी गांव में दो बच्चो के बीच सौ रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर दो पक्षों के बीच होने लगा , विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई , मृतक मुंशीराम की बेटी आंचल ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई शंकर जो 8 वर्ष का है वह सौ रुपए का नोट लेकर दुकान पर सामान लेने गया था , जहा पर पतालू नामक 12 वर्षीय लड़का उसका पैसा छीन लिया , जिसकी वजह से दोनो बच्चों के बीच विवाद होने लगा , इस बीच पतालू के पिता विजय ने मेरे पिता मुंशीराम पुत्र सोनू राम उम्र 40 वर्ष लाठियों से हमला कर पीट पीटकर हत्या कर दिया , जानकारी के अनुसार विजय के हमले से मुंशीराम के सिर पर गम्भीर चोट लग गया था , जिसकी वजह से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा , ग्रामीणों द्वारा घायल मुंशीराम को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे , जहा इलाज के दौरान मुंशी की मौत हो गई , मुंशी राम की मौत की सूचना पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है ,