मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में बिजली का कार्य करते युवक की करेन्ट लगने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम बिक्सी में आज एक युवक द्वारा अपने घर मे बिजली का कार्य करते समय बिजली की करेन्ट की चपेट में आ जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र स्व0 विजयी उम्र करीब-30 वर्ष जो थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम बिक्सी का रहने वाला था , अपने घर पर बिजली का कार्य करते समय उसे विद्युत आघात करंट लग गया , परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी जमालपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया , सूचना पर थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतक उपरोक्त के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,