मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में पिकअप में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कि मौत एक घायल
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में बरूईपुर फौजी ढाबा के सामने हाइवे पर पिकअप संख्या UP 54 AT 8550 में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार देने से पिकअप के खलासी नौशाद पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम इस्लामपुर मगहरा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष की मृत्यु हो गई , तो वही पिकअप में सवार एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोट आयी जिसका इलाज स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है, सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी नरायनपुर थाना अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिवारीजन को सूचित करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी,