मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची को घुमाने के बहाने ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के एक गांव में आज दिल दहला देने वाला मामला आज सामने आया, जहाँ पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने दरिंदगी की सारी हदे पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर दिया, मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस के रहने वाला एक युवक पांच साल की दलित मासूम बच्ची को गांव में घुमाने के बहाने उसे लेकर ईट भट्टे के सुनसान जगह पर ले-जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे पांच साल के8 मासूम बच्ची बेहोश हो गयी तो युवक द्वारा बच्ची को गोद मे उठाकर ले-जाकर उसके परिजनों को सौंप कहा कि बच्ची सो रही है , वहा से चल दिया, जब बच्ची की मां ने बच्ची की हालत को देखा तो सीधा उसे लेकर थाने पर पहुंची पुलिस को तहरीर दी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया , तो वही बच्ची को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज कर जांच में जुट गयी , तो वहॉ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कहा कि स्वयं मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षण किया जा रहा है तथा न्यायालय के समक्ष यथाशीघ्र गवाहों एवं साक्ष्यों को प्रस्तुत कर प्रभावी पैरवी कराते हुए अभियुक्त को जल्द से जल्द सजा करायी जायेगी ,