मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व उसका गर्भपात कराने वाला गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व उसका गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट पर 16 जून को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं उसका गर्भपात कराने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने धारा 313, 504, 506, 376, 120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अभियुक्त मुलायम यादव उर्फ मखन्चू पुत्र मुन्ना उर्फ रामदुलार यादव निवासी जयरामपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा ,