मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में गांजा बेचते एक युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांजा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा , हम आपको बता दे कि 12 जून को सोशल मीडिया प्लेट्फार्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर थाना अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत अवैध गांजा बेचने का एक वीडियो वॉयरल हुआ , जिसको पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिया गया , क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विशाल उर्फ बंशी पटेल पुत्र स्व0 हीरालाल पटेल निवासी डेहरी थाना अदलहाट को पुलिस ने 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा ,