मिर्ज़ापुर अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा अग्रसेन भवन कार्यक्रम में पहुंचे मड़िहान विधायक
मिर्ज़ापुर अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा डंकीनगंज स्थित अग्रसेन भवन में बीते कई दिनों से अग्रवाल समाज के लोगो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बतौर मुख्यातिथि पहुचे , विधायक जी के कार्यक्रम में पहुचने पर अग्रवाल नवयुवक समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक जी का भव्य स्वागत किया गया , तो वही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों द्वारा पेश किए गए डांसिंग स्टार प्रतियोगिता में बच्चों का हौसला आफजाई किया , इस अवसर पर शुभम अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अविनाश गोयल सहित बड़ी संख्या मे और भी लोगो के साथ बच्चों और उनके अभिभावक मौजूद रहे ,