मिर्ज़ापुर अकोढी में कुश्ती दंगल वार्षिक श्रृंगार में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने पहलवानो का हाथ मिलवा शुरू कराया कुश्ती
मिर्ज़ापुर अकोढी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुश्ती दंगल वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल पहुंचकर अखाड़े में दो पहलवानो के बीच हाथ मिलवा कुश्ती दंगल प्रतियोगिता शुरू कराया, नगर विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मण्डल ग्रामसभा अकोढी स्थित गौरी शंकर मंदिर पर आज कुश्ती दंगल एवं वार्षिक श्रृंगार आयोजित कार्यक्रम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल पहुँचे, इस कुश्ती दंगल में आस-पास के जनपदों से कई पहलवानों ने प्रतिभाग किया, इस मौके भाजपा नेता ने गौरी शंकर मंदिर के वार्षिक श्रृंगार में शामिल होकर पूजन अर्चन किया, कुश्ती का आनन्द लेते हुए, उन्होंने कहा की कुश्ती दंगल मिर्ज़ापुर का पारंपरिक खेल है, जो मिर्ज़ापुर जनपद के कई स्थानों पर आयोजन किया जाता है, कुश्ती से शरीरिक और मानसिक विकास होता है, मिर्जापुर में प्रतिभाओं की कमी नही है, मुझे पूर्ण विश्वास है आने वाले समय मे हमारे जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी निश्चित ही जिले का नाम को दूसरे जनपदों व प्रदेश में रौशन करेंगे, इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष तीर्थराज सिंह, ग्राम प्रधान सतीश तिवारी, माताबदल सिंह, दयाशंकर शुक्ला, राजू शुक्ला, गुल्लर सिंह, शिवलोचन तिवारी, संतोष तिवारी, सहित बड़ी संख्या में अन्य और भी लोग मौजूद रहे , कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश सिंह ने किया ,