मिर्ज़ापुर DIG व पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्व को देखते हुए बैठक कर पुलिस महकमे को दिया निर्देश
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल पुलिस उपमहानिरीक्षक आर0पी0 सिंह व पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र द्वारा आगामी पर्व होली, होलिका दहन व शब-ए-बरात को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करे , अपराध एवं अपराधियों पर द्वारा छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक लेकर कठोर कार्यवाही किया जाए , इसके लिए सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है , अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया , उन्होंने कहा कि आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का पूर्वाभ्यास कराया जाए , सभी थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों को मोटरसाइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए , ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने का निर्देश दिया गया , साथ ही पीआरवी वाहनों पर अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाए , सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने के लिए आमजन से अपील की जाए , सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जाए , किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए , सम्भ्रांत व्यक्तियों के बीच में आपसी सौहार्द बनाये रखने के सम्बन्ध में बैठक करके समन्वय स्थापित करें , आम जनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाय ,