मिर्ज़ापुर DIG ने तीनो जनपद के पुलिस अधीक्षक के साथ अपराध समीक्षा बैठक की
मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी.सिंह ने आज तीनो जनपदों के पुलिस अधीक्षको के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक किया, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियानों एवं आई.जी.आर.एस प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा सीएम दर्पण डैशबोर्ड पोर्टल की नियमित समीक्षा व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए, इस दौरान टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध सार्थक पैरवी एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिया , जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए वांछित, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण व भूमि संबंधी विवादों का समाधान थाना दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित किये जाने के लिए निर्देशित किया , संवेदनशील स्थानों पर रात्रि पैदल गस्त व प्रभावी चेकिंग किया , बैंक ए.टी.एम के आस-पास विशेष चेकिंग का निर्देश दिये,