मिर्ज़ापुर 79 लोकसभा चुनाव में 36 प्रत्याशियों में से 26 का पर्चा खारिज 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
मिर्ज़ापुर 79-लोकसभा चुनाव में 14 मई तक कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा आज सभी नामांकन पत्रो संवीक्षा नामांकन करने वाले अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक के मौजूदगी में की गई , जिसमे कुल 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ही वैध पाये गये , 26 प्रत्याशियों का पर्चा अवैध होने पर उन्हें खारिज कर दिया गया, अब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजर्नैतिक दलो सहित कुल 10 प्रत्याशी लोकसभा चुनाव मैदान में अपने भाग्य को आजमाने के लिए चुनाव मैदान होंगे, जिन राजर्नैतिक दलो के पर्चे वैध पाये गये, उसमे 1-अनुप्रिया पटेल अपना दल (सोनेलाल), 2- मनीष कुमार बहुजन समाज पार्टी, 3-रमेश चन्द्र बिन्द समाजवादी पार्टी का नामांकन पत्र वैध पाया गया, इसके अतिरिक्त 4-अनिल कुमार एकलव्य समाज पार्टी, 5-दौलत सिंह अपना दल (कमेरावादी), 6- रामधनी राष्ट्रीय समाज पक्ष, 7- सत्य देव पूर्वांचल महापंचायत, 8- समीर सिंह आल इंडिया फारवार्ड ब्लाक का नामांकन पत्र वैध पाया गया, इसके अलावा निर्दल में 9- राजेश 10- लालजी वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन पत्र वैध पाया गया, नामांकन पत्र संवीक्षा के दौरान प्रेक्षक एम0 वल्ललार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट युगांतर त्रिपाठी एवं डिप्टी कलेक्टर भरत लाल सरोज मौजूद रहें ,