मिर्ज़ापुर 39वीं वाहिनी PAC में 25वीं शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता का शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर 39वीं वाहिनी PAC में 25वीं शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया , पुलिस अधीक्षक के कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर कैप व बैज लगाकर स्वागत किया गया , उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया , प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बलिया , जौनपुर , सोनभद्र , मिर्ज़ापुर , भदोही , आजमगढ़ सहित वाराणसी जोन के जनपदों के प्रतिभागियों को सम्बोधित कर उनकी शारीरिक दक्षता को बनायें रखने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन एवं खेल भावना को बनाएं रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया , प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया , इस दौरान पीएसी कमाण्डेंट , अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन , क्षेत्राधिकारी नगर , क्षेत्राधिकारी लालगंज , क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ,