मिर्ज़ापुर 39वी वाहिनी पीएसी के 43 वे स्थापना दिवस पर 09 कम्पनियों को किया गया पुरस्कृत
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने 39 वी वाहिनी पीएसी के 43 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचकर दीप प्रज्जवलित कर फीता काटकर शुभारम्भ किया , वहा पर लगाये गये स्टालों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण करते हुए , स्टालों का निरीक्षण कर स्टाल लगाने वाली 09 कम्पनियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलो को जिलाधिकारी सील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया , जिलाधिकारी ने पूरी टीम का उत्सान वर्धन करते हुये उन्हे बधाई दी, उन्होने कहा कि आगे भी इसी तरह की ऊर्जा के साथ प्रतिभाग करें, तो वही सेनानायक विकास कुमार वैद्य, सहायक सेनानायक परमानन्द पाण्डेय द्वारा वाहिनीं शस्त्रागार पर हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण व किया गया, इस अवसर पर जिला कमाण्डेंड होमगार्ड विनोद कुमार सिंह, शिविरपाल, कल्पनाथ राम, सूबेदार मेजर मनोज कुमार सिंह, एवं बाहर व्यवस्थापित दलों से आये दलनायक , प्रभारी दलनायक एवं वाहिनी के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ,