मिर्ज़ापुर 31 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा प्रारम्भ निगरानी के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की है तैनाती
मिर्ज़ापुर में आज रविवार को सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक के पहली पाली में समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 31 केंद्रों पर शुरू हो गयी , परीक्षा की निगरानी करने के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है , तो वही दूसरे पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 से शुरू होगो , मिली जानकारी के अनुसार समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में कुल 12911 अभ्यर्थी शामिल होंगे , इस परीक्षा के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी बनाया गया है ,