मिर्ज़ापुर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आबकारी की सभी दुकाने रहेगी बन्द
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा बताया गया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के सभी आबकारी की दुकाने बन्द रहेगी , आबकारी अनुज्ञापन नियमावली के निबंधन एवं शर्तों के अनुसार 14 अप्रैल अम्बेडकर जयन्ती , 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस , 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आबकारी की समस्त दुकानों को बन्द रखने का प्राविधान हैं , प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद की समस्त दुकानों को बन्द रख्खा जाए , उन्होंने कहा कि मैं दिव्या मित्तल जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर यह आदेश देती हूँ कि जनपद की थोक अनुज्ञापन एफ0एल0-2 / 2बी , सी0एल0-2 तथा फुटकर अनुज्ञापन की समस्त देशी , विदेशी मदिरा , बीयर , भांग , ताड़ी बार अनुज्ञापन, एफ0एल0-6 ( समिश्र ). 7 व एफ0एल0-41 के अनुज्ञापन दिनांक 26.01.2023 को बन्द रहेंगी ,