मिर्ज़ापुर 26 अक्टूबर को 10 बजे थाना चील्ह पर जप्त गाड़ियों की नीलामी की जाएगी
मिर्ज़ापुर जनपद के थाना चील्ह पर आगामी 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से गाड़ियों की नीलामी की जाएगी , पुलिस विभाग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि थाना चील्ह पर जप्त 21 वाहनों की नीलामी होगी , जिसमे 20 दो पहिया वाहन व एक चार पहिया वाहन शामिल है , पुलिस विभाग की ओर से कहा गया कि नीलामी प्रक्रिया में नियमानुसार खरीददार प्रतिभाग करें ,