मिर्जापुर से वाराणसी जाने व आने वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात अब सफर में लगेगा सिर्फ 45 मिनट
मिर्जापुर से वाराणसी जाने व आने वाले आमजन को जल्द मिलने जा रही बड़ी सौगात, क्यों कि मिर्जापुर से वाराणसी या वाराणसी से मिर्ज़ापुर का सफर तय करने में सिर्फ 45 मिनट का समय लगेगा, क्यों उनके सफर में 20 किलो मीटर शार्टकट कम होने जा रहा है, जी हां हम आपको बताते चले कि लोक निर्माण विभाग PWD की ओर से जल्द ही भटौली कछवां मार्ग को चौड़ीकरण किया जाएगा, इस योजना की मंजूरी सरकार से मिल गयी है, जल्द ही चौड़ीकरण का टेंडर जारी होगा, योजना पूरा होने पर वाराणसी जाने वाले यात्रियों के करीब 45 मिनट का समय कम लगेगा, सरकार की ओर से इस परियोजना पर करीब16 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए सरकार से मंजूरी मिल गयी है ,