मिर्जापुर सन्तनगर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मिर्जापुर थाना सन्तनगर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ आज एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्र से अभियुक्त कल्लू यादव पुत्र स्व0 हरी यादव निवासी तुलसीपुर थाना सन्तनगर के पास से चेकिंग के दौरान 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, थाना सन्तनगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए उसे जेल भेजा ,