मिर्जापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में चलती स्कार्पियो का अगला टायर ब्लास्ट कई गाड़ियों को मारी टक्कर दर्जन भर घायल
मिर्जापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के सरोंई गांव के पास प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे पर चलती स्कार्पियो गाड़ी का अगला टायर ब्लास्ट करने से अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो अन्य कारों से टकरा गयी, सभी गाड़ियों में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, बताया गया कि शनिवार की सुबह स्कार्पियो सवार सभी श्रद्धालु झारखंड के गिरीडीह से महाकुंभ मेले में स्नान करने जा रहे थे, चलती स्कार्पियो गाड़ी का अगला टायर प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे पर थाना विंध्याचल क्षेत्र के सरोंई गांव के पास ब्लास्ट कर गया, जिससे अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो अन्य कारों में टक्कर मार दी, दुर्घटना में सभी गाड़ियों में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए सरोई के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, गंभीर रूप से घायल एक किरण सिंह बेहतर इलाज के लिए उनके परिजन प्रयागराज ले गए ,