मिर्जापुर विन्ध्याचल के काली खोह मंदिर में दर्शन करने आये दर्शनार्थी के साथ पार्किंग व प्रसाद को लेकर की गई मारपीट
मिर्जापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के काली खोह मंदिर में दर्शन पूजन करने आये दर्शनार्थी के साथ कुछ लोगो द्वारा गाड़ी पार्किंग व प्रसाद बेचने को लेकर दर्शनार्थी के साथ जमकर मारपीट की गई , मिली जानकारी के अनुसार दर्शनार्थी द्वारा अपनी गाड़ी को जहा पार्क किया गया था, उसी जगह के दुकानदार द्वारा दर्शनार्थी को महंगा प्रसाद न खरीदने पर स्थानीय दबंगो ने जमकर मारा पीटा गया, मारपीट में बाप बेटे सहित परिवार के अन्य लोगों को गम्भीर चोट लगी है, यह तक कि महिलाओं के साथ भी दबंगो द्वारा गाली गलौज, व दुर्व्यवहार किया गया, दर्शनार्थी परिवार सहित पंजाब के जालंधर से काली खोह में दर्शन पूजन करने आया हुआ था , मामले की शिकायत पीड़ित दर्शनार्थी द्वारा पुलिस से की गई है ,