मिर्जापुर विंध्याचल रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर ट्रेन की जनरल बोगी से गिरकर युवक की मौत
मिर्ज़ापुर विंध्याचल रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर अजबगोरखपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही ट्रेन की जनरल बोगी से गिरकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को युवक के मौत की सूचना दिया , साथ ही युवक के साथ में यात्रा कर रहे उसके साथी भी घटना स्थल पर पहुंच गए, बताया जा रहा है मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बरोली गांव का रहने वाला राम प्रवेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव मऊ से अहमदाबाद जाने के लिए गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में बैठ कर सफर कर रहा था, विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 743 के पास राम प्रवेश रेल लाइन की पटरी पर गिर गया, इस दुर्घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई ,