मिर्जापुर विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का मड़िहान विधायक ने कार्यकर्ताओ के साथ किया जोरदार स्वागत
मिर्जापुर विंध्याचल दर्शन पूजन करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ ट्रेन से उतरते ही जोरदार स्वागत किया , वहा से सीधा विंध्याचल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने माँ विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में दर्शन पूजन कर पत्रकारों से बात करते हुए, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिर्जापुर में आकर देखना चाहिए कितना की कितना विकास हुआ है , कांग्रेस ने तो 6 दशक से गरीब जनता को लूटने का काम किया है, तो वही सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कहा कि अखिलेश तो विकास की बात ही नही कर रहें , सपा हमेशा से जाति और धर्म की राजनीति करती आ रही है, सपा के समय हर साल प्रदेश में 100 से अधिक दंगे होते थे, सपा के शासन काल मे उत्तर प्रदेश में कानून का राज्य समाप्त हो गया था, हर तरफ जंगल राज्य था ,