मिर्जापुर विंध्याचल क्षेत्र मे एक महिला से छेड़खानी करने व विरोध पर उसे पीटने का वीडियो वायरल युवक गिरफ्तार
मिर्जापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के बरतर इलाके मे आज एक युवक द्वारा एक महिला के साथ छेड़खानी करने पर महिला द्वारा जब उसका विरोध किया गया तो युवक द्वारा उल्टे महिला की पुताई कर दिया गया, सारा मामला पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा, पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए पीड़िता महिला से तहरीर लेकर उसके आधार पर थाना विन्ध्याचल पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,