मिर्जापुर लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी पार्टी की प्रत्याशी राधिका सिंह पटेल ने दर्जनों किन्नरों के साथ किया नामांकन
मिर्जापुर संसदीय सीट पर आज जन भागीदारी पार्टी की प्रत्याशी राधिका सिंह पटेल ने दर्जनों किन्नरों के साथ अपना नामांकन किया, राधिका सिंह पटेल के नामांकन में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी किन्नर दर्जनों किन्नरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी, सोमवार को भी नामांकन के लिए पहुंची राधिका के पर्चे में कुछ कमी बताकर उसे किनारे रख दिया गया था, जिस पर किन्नरों ने हंगामा करते हुए पक्षपात का आरोप लगाया था, आज मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन उस कमी को दूर करते हुए पुनः नामांकन किया, इस मौके पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी किन्नर ने अपनी जीत का दावा किया, कहा कि जीतेंगे जनता की सेवा करेंगे, इसी के लिए अपनी बेटी जैसी राधिका को हम लोग मैदान में उतारा है ,