मिर्जापुर लोकसभा चुनाव के लिए 07 मई को 32 प्रत्याशी व 08 मई को 07 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद किया
मिर्जापुर लोकसभा चुनाव के लिए पहले दिन 07 मई को जहा चुनाव लड़ने के लिए 32 प्रत्याशियो ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद किया, तो वही आज 08 मई को भी 07 प्रत्याशियों ने चुनाव नामांकन पत्र खरीद किया गया, दो दिनों में अभी तक 39 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोकने के लिए नामांकन पत्रों की खरीद कर लिया है , 07 मई को पहले दिन अपना दल कमेरावादी पार्टी प्रत्याशी दौलत राम पटेल ने जहा नामांकन पत्र के साथ अपना नामांकन किया, तो वही आज 08 मई को विजय कुमार निर्दल प्रत्याशी, के रूप में कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन किया ,