मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र के बेलन बरौधा में चलती ट्रक के टायरों में लगी आग ट्रक जलकर हुआ खाक
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के बेलन बरौधा बायपास पर चलती ट्रक के टायरों में अचानक से आग लग गयी, जब तक फ़ायर ब्रिगेड आग बुझाने को पहुंचता तब तक पूरी ट्रक जलकर खाक हो गयी , बताया गया कि आज सुबह करीब 9 बजे के आस पास लालगंज क्षेत्र के बेलन बरौधा नेशनल हाईवे 135 बरौधा बायपास पर चलती ट्रक के टायरों में अचानक से आग लग गयी, ट्रक पर केला लोड था, बेलन बरौधा बायपास पर उसके टायर में आग लग धु धु जलने लगी , कुछ लोगो का कहना है कि गर्मी की वजह से टायर अधिक गर्म होने के कारण पीछे के दोनों टायर में आग लग गयी, आग लगने की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गयी, जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग बुझा पाती तब तक ट्रक बुरी तरह से जल चुकी थी ,