मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र के खजुरी गांव में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के खजुरी गांव में एक 21 वर्षीय युवक ने बन्द कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया , बताया गया कि युवक के माता पिता पड़ोस में आयोजित तेरहवीं में बीती रात शामिल होने गए थे , जब वह घर लौटे तो देखा उनका 21 वर्षीय पुत्र कमरे के अंदर फंदे पर लटका है , जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया , बताया गया कि 21 वर्षीय विसुंदर पुत्र भरत तीन भाइयों में सबसे छोटा था, वह अपने माता-पिता के साथ रहता था , जब उसके माता पिता पड़ोस में टेरहवीभकार्यक्रम में गए थे, तो वह कमरे के अंदर बड़ेर के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया , पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,