मिर्जापुर राजगढ़ में चारपाई पर सो रहे दो मासूम बच्चों की आग से झुलस कर दर्दनाक मौत
मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में चारपाई पर सो रहे दो मासूम बच्चों की आग लगने से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना राजगढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के रहने वाले डब्लू के दो मासूम बच्चे एक पुत्र 01 वर्ष व पुत्री 03 वर्ष दोनो चारपाई पर सो रहे थे , पास में ही जल रही मोमबत्ती से चारपाई में आग लग गयी , जिसमे दोनो मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए , जिन्हें स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल इलाज के लिए लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया , जहाँ से डाक्टरों ने जिला मंडलीय चिकित्साल के लिए रेफर कर दिया, जिला मंडलीय चिकित्सालय पर डाक्टरों द्वारा दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया ,