मिर्जापुर राजगढ़ क्षेत्र की एक महिला राइफल की 750 गोलियों के साथ बलिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरफ्तार
मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार गांव की रहने वाली महिला मनीता सिंह को बलिया में जीआरपी ने वाराणसी छपरा पैसेंजर ट्रेन से एक अटैची में रखकर बिहार ले जा रही 315 बोर राइफल की 750 गोलियों के साथ तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया, बताया गया कि महिला द्वारा इन कारतूसों को बिहार में डिलेवरी देने के लिए लेकर जा रही थी, मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार गांव की रहने वाली महिला मनीता सिंह ट्राली बैग में कपड़ों की जगह गोलियां भरकर छपरा बिहार लेकर जा रही थी, पूछताछ में महिला ने दो अन्य लोगों का नाम लेते हुए बताया कि अंकित कुमार पांडेय और रोशन यादव ने उसे कारतूस से भरा बैग दिया था, पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुट गयी की इतनी बड़ी कारतूस की खेप कैसे मिली, किसको सप्लाई होने जा रही थी ,